दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Nov-2025 08:41 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सिवान जिले में अब छात्रों को बीपीएससी, एसएससी, रेलवे या किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में पहले से कहीं ज्यादा आसानी होगी और अच्छी बात यह है कि इसके कोई अतिरिक्त पैसे भी नहीं देने होंगे। यहां जिला नियोजन कार्यालय परिसर में एक आधुनिक और पूरी तरह से मुफ़्त स्मार्ट डिजिटल लाइब्रेरी शुरू कर दी गई है। पहले जहाँ गरीब छात्र-छात्राएं 400-500 रुपये मासिक देकर प्राइवेट लाइब्रेरी में पढ़ने को मजबूर थे, वहीं अब सरकारी सुविधा में AC, आरामदायक कुर्सी-टेबल, विषयवार किताबें, अखबार, मैगज़ीन, हाई-स्पीड इंटरनेट और कंप्यूटर इन सभी को बिल्कुल फ्री में मिल रहे हैं।
जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुराने कार्यालय भवन को पूरी तरह रेनोवेट कर इसे लाइब्रेरी में तब्दील किया गया है। सहायक निदेशक नियोजन भरत जी राम ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लाइब्रेरी खुली रहती है। पंजीकरण भी मुफ्त है, बस कार्यालय में नाम लिखवाना होता है। ऑनलाइन फॉर्म भरने से लेकर प्रिंटआउट तक सब फ्री में ही हो जाता है।
इस लाइब्रेरी में पहुँचे विद्यार्थियों की खुशी देखते ही बनती है। बीपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा ने बताया कि प्राइवेट लाइब्रेरी में 4-5 घंटे से ज्यादा नहीं बैठने देते थे, यहाँ पूरा दिन पढ़ सकते हैं। अन्य छात्रों ने कहा हमारा पैसा बच रहा है, माहौल शांत है और स्टाफ भी मदद करता है। अब लगता है हमारा सपना सच हो जाएगा।
जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है। जिला प्रशासन की इस पहल से सिवान को शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम मिल गया है। अगर आप भी सिवान या आसपास के हैं तो महादेवा रोड स्थित जिला नियोजन कार्यालय जरूर पहुँचिए और सुविधा का लाभ उठाइए।