सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
21-May-2025 05:34 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस ने बैरगनिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख की हत्या का खुलासा किया है। मृतका के पति ने खुद पत्नी की हत्या सुपारी किलरों को दो लाख रूपये देकर करवाई थी। जब इस हत्याकांड से पर्दा उठा तब पुलिस भी हैरान रह गयी। पति ने सुनियोजित तरीके से पत्नी की हत्या करवाई थी। सीतामढ़ी SP अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड का उद्भेदन किया।
सीतामढ़ी SP ने बताया कि पूर्व प्रमुख का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उसका पति ही है। जिसने पत्नी के इंश्योरेंश का पैसा पाने के लिए हत्या की षडयंत्र रच दिया। पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। इसलिए उसने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी किलर की तलाश की। पति दूसरी महिला को पाना चाहता था, उसे अपनी पत्नी बनाना चाहता था और पहली पत्नी के बीमा का पैसा भी अपने नाम करना चाहता था। इसी मकसद से उसने सुपारी किलर को दो लाख रूपये देकर पत्नी की हत्या करवाई थी। पति भूषण बिहारी और कॉन्ट्रैक्ट किलर रॉबिन कुमार उर्फ परवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
घटना सीतामढ़ी के बैरगनियां थाना क्षेत्र की है। 2 मई को पूर्व प्रखंड प्रमुख की हत्या उसके पति ने सुपारी किलर से करवाई थी। जिसके बाद खुद बैरगनियां थाने में केस दर्ज कर 4 लोगों को नामजद बनाया था। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस कप्तान ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, सीतामढ़ी के नेतृत्व में बैरगनियाँ थानाध्यक्ष के साथ एसआईटी का गठन किया और जांच शुरू की। अनुसंधान के क्रम में इस बात का पता चला कि मृतका के पति भाई भूषण बिहारी ने ही अपनी पत्नी की हत्या करवाई थी। इसके लिए रॉविन कुमार उर्फ परवा एवं अन्य दो सहयोगियों को 2,00,000 (दो लाख) रूपये की सुपारी दी थी। हत्या की साजिश प्रिया रानी डिग्री कॉलेज परिसर में रची गई थी।
यह साजिश विगत तीन-चार माह से की जा रही थी। निर्धारित तिथि को रात्रि लगभग 08:00 रविन कुमार उर्फ परवा द्वारा गोली चलाई गई जिससे मृतिका गम्भीर रूप से घायल हो गई तथा ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के पति भाई भूषण बिहारी और रविन कुमार उर्फ परवा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हत्याकांड के खुलासे से इलाके के लोग भी हैरान हैं।
सीतामढ़ी में पराई महिला के लिए पति ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची। बीमा राशि के लालच में पति ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर कॉन्ट्रैक्ट किलर से पूर्व प्रमुख पत्नी की हत्या करवा दी।#Sitamarhi #CrimeNews #ContractKilling #MurderForMoney #InsuranceFraud @SitamarhiPolice pic.twitter.com/s3vhDKA8pb
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) May 21, 2025