Kerala Name Change: अब इस नाम से जाना जाएगा केरल, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी Kerala Name Change: अब इस नाम से जाना जाएगा केरल, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी हांगकांग से दिल्ली पहुंची अमेरिकी महिला के बैग से 5.42 करोड़ का माल बरामद, सोना-चांदी के आभूषण और लग्जरी घड़ियां जब्त ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए.. ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए.. Rail One App Booking: IRCTC ऐप से अब नहीं होगी बुकिंग! 1 मार्च से सिर्फ इस ऐप से ही मिलेगी ट्रेन टिकट, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar school attack : सरकारी स्कूल में शर्मनाक हरकत ! शिक्षक ने महिला पर डंडे से किया हमला, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल – महिला सुरक्षा के लिए कार्रवाई कब? Bihar Census 2027 : बिहार में इस बार होगा डिजिटल जनगणना, 33 सवालों से बनेगा नया डेटा बेस; जानिए क्या -क्या पूछा जाएगा Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित
24-Feb-2026 12:52 PM
By SAURABH KUMAR
Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड स्थित अथरी मिडिल स्कूल में अंधविश्वास का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी की घटना के बाद बच्चों की जान जोखिम में डाल दी गई। अक्षत का चावल खिलाते ही दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए, जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि एक छात्र का सोने का हनुमान लॉकेट चोरी हो गया था। चोर पकड़ने के लिए स्कूल के एक शिक्षक ने कथित तौर पर तांत्रिक विधि का सहारा लिया। इस दौरान बाहर से लाए गए अक्षत (चावल) को "सच उजागर करने" के नाम पर सभी बच्चों को खिलाया गया।
चावल खाते ही बिगड़ी तबीयत चावल खाने के कुछ ही देर बाद करीब 28 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द, जी मिचलाना और सिरदर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई अस्पताल में भर्ती घटना के बाद सभी बीमार बच्चों को आनन-फानन में रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, सभी बच्चों की स्थिति अब खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों में आक्रोश घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि अंधविश्वास के नाम पर मासूम बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया गया है। ग्रामीणों ने दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।