ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / bihar / sitamarhi-news / सीतामढ़ी में 3 कुख्यात बदमाशों की लिस्ट जारी, हरेक पर 25-25 हजार का...

सीतामढ़ी में 3 कुख्यात बदमाशों की लिस्ट जारी, हरेक पर 25-25 हजार का ईनाम, सूचना देने वालों को मिलेगी यह राशि

सीतामढ़ी पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए तीन कुख्यात वांछितों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस अब गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रही है।

14-Sep-2025 10:32 PM

By SAURABH

SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए तीन वांछित कुख्यातों के खिलाफ इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने राकेश यादव, मणिभूषण कुमार और रंजन पाठक पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। इनके बारे में जो कोई भी सूचना देगा उसे सीतामढ़ी 25 हजार रूपया ईनाम स्वरूप देगा। यदि तीनों के बारे में जानकारी देते हैं तो 75 हजार रूपया दिया जाएगा। 


बताया जाता है कि कुख्यात राकेश यादव हाल ही में चर्चित पुट्टू खान मर्डर केस का आरोपी है। हत्या के बाद उसने पर्चा जारी कर वारदात की जिम्मेदारी भी ली थी। वहीं, मणिभूषण कुमार, जो रुन्नीसैदपुर प्रखंड के महिषा फरीदपुर (थाना- महिला वाला) का निवासी है, लंबे समय से फरार चल रहा है।


 इसके अलावा रंजन पाठक, सुरसंड थाना क्षेत्र के मलाही गांव का निवासी है, जिसके खिलाफ भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों अपराधी काफी दिनों से वांछित चल रहे थे। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इन पर इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस अब इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रही है।news imagenews image

news image