Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन
01-Apr-2025 10:32 PM
By First Bihar
SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले के डीएम रिची पांडेय अचानक सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने रात में पहुंच गये। अपने सामने डीएम साहब को देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान डीएम डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड से लेकर प्रसव वार्ड तक गये और वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिये।
जिलाधिकारी रिची पांडेय ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने प्रसव वार्ड, इमरजेंसी वार्ड,लैब,एईएस वार्ड का निरीक्षण किया।
एंबुलेंस की उपलब्धता की जानकारी ली गई। स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की स्थिति को बेहतर करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले और किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो।