Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर
28-Sep-2025 09:33 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष राम मनोहर शर्मा की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने रधाउर पंचायत के मुखिया रविशंकर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने रंजन पाठक के जरिए इस हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिलवाया।
इसके अलावा जिले हुए दो अन्य हत्या में भी रंजन पाठक और मुखिया शामिल था परोहा पंचायत के मुखिया रानी देवी के देवर मदन कुशवाहा की हत्या बाजपट्टी में आदित्य सिंह की हत्या भी इन लोगों ने ही करवाई थी चुनाव से पहले एसपी का तबादला और पुलिस की छवि को खराब करने के लिए हत्या की वारदात और अपराध जिले में करवाया जा रहा था इसके पीछे बड़े सफेद सफेद पोश का भी हाथ है।
सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने रविवार शाम 7 बजे डुमरा थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि हत्या पुलिस की छवि खराब करने के मकसद से करवाई गई थी। डीएसपी ने बताया कि मुखिया रविशंकर ठाकुर ने योजनाबद्ध तरीके से रंजन पाठक को इस काम में लगाया था। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार मुखिया से गहन पूछताछ कर रही है और हत्या में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।