ब्रेकिंग न्यूज़

Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर

कही खुशी कहीं गम: सीतामढ़ी में दो सिटिंग विधायकों का टिकट काटा, नगर से सुनील पिंटू और रीगा से बैद्यनाथ प्रसाद मैदान में

सीतामढ़ी में बीजेपी ने दो सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है। नगर सीट से सुनील कुमार पिंटू को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि रीगा से बैद्यनाथ प्रसाद चुनाव लड़ेंगे। इस फैसले से स्थानीय सियासत में हलचल तेज हो गई है।

14-Oct-2025 05:14 PM

By First Bihar

SITAMARHI: सीतामढ़ी के नगर विधायक मिथिलेश कुमार और रीगा के भाजपा विधायक सह बिहार सरकार की कला संस्कृत एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद का टिकट कट गया है .भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अपने पुराने साथी सुनील कुमार पिंटू को सीतामढ़ी नगर से बीजेपी का प्रत्याशी घोषित किया है.


 सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू सांसद और विधायक रह चुके हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने सीतामढ़ी के एक और सिटिंग विधायक और कद्दावर नेता मोतीलाल प्रसाद को भी बेटिकट करते हुए रीगा से बैद्यनाथ प्रसाद को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है.


 प्रत्याशियों की सूची आज जारी कर दी गई इसके बाद से सीतामढ़ी का राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है. बता दें कि हाल के दिनों में मिथिलेश कुमार को बातूनी नेता के तौर पर पहचान बना था और उनके क्षेत्र में काफी विरोध था, लोग मिथिलेश कुमार को नाकारा विधायक के तौर पर देख रहे थे जिसके बाद भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने मिथिलेश कुमार का टिकट काट दिया है।