Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर
10-Jan-2026 06:54 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत धूनीयाटोल गांव में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां रॉआही निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र अविनाश सिंह की हत्या कल करदी गई थी जिसके बाद पूरा गांव पहले से ही सदमे में था, इसी बीच पोते की हत्या की शोक में एक और जान चली गयी। पोते अविनाश की निर्मम हत्या की खबर सुनते ही बेसुध हुई उसकी दादी सुमित्रा देवी ने भी प्राण त्याग दिए।
परिजनों के अनुसार, जैसे ही सुमित्रा देवी को पोते की हत्या की सूचना मिली, वह गहरे सदमे में चली गई थीं। तब से उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः पोते के शोक में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दोहरी त्रासदी ने पूरे गांव को मर्माहत कर दिया है। हर तरफ मातम पसरा हुआ है, घर-आंगन से लेकर गलियों तक सिर्फ आहें और सिसकियां सुनाई दे रही हैं।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की सुबह अविनाश सिंह का शव संदिग्ध हालात में बरामद किया गया था। घटनास्थल से एक देशी कट्टा और बाइक भी मिली थी, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई। अविनाश को लेकर इलाके में प्रेम विवाह की चर्चा जोरों पर थी। बताया जा रहा है कि उसने एक युवती की मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली थी, जिसके बाद से मामला चर्चा में था। इसी बीच उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक के पिता वीरेंद्र सिंह ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। अब अविनाश की हत्या के सदमे में उसकी दादी की मौत ने इस घटना को और भी भयावह बना दिया है। हालांकि इस दुखद परिवार में अविनाश के दादा राम प्रसाद महतो अभी जीवित हैं, लेकिन उन्होंने भी अपने बेटे और पोते की इस हालत को देखकर गहरा सदमा झेला है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। लोग का कहना है कि प्रेम विवाह की इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।