Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना
22-Jun-2025 10:55 PM
By SAURABH KUMAR
PATNA: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सीता की जन्मस्थली का शायद ज्ञान नहीं है। उन्होंने सीतामढ़ी की जगह नेपाल के जनकपुर स्थित पुनौरा धाम होने का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था। 7 घंटे तक यह पोस्ट एक्स पर लगा हुआ था। शायद किसी ने मंत्री जी को यह बात बतायी कि उन्होंने यह गलती कर दी है। जिसके बाद इस पोस्ट को तुरंत हटा लिया गया। जिसके बाद इसे दुबारा लिखा गया और इस बार पुनौरा धाम नेपाल के जनकपुर की बजाय सीतामढ़ी में होने की बात कही गयी।
पहले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा था कि "विकास के साथ विरासत, जनकपुर की पुण्य भूमि पुनौरा धाम में बनेगा माता सीता का भव्य मंदिर। यह केवल मंदिर का निर्माण नहीं, हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का पुनर्जन्म है। बिहार अब अपने वैभवशाली अतीत को वर्तमान में जीवंत कर एक नई पहचान की ओर अग्रसर है।"
जब स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पता चला कि उन्होंने सीतामढ़ी की जगह जनकपुर लिख दिया है तो उन्होंने पुराने पोस्ट को डिलिट करने के बाद दोबारा पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि "विकास के साथ विरासत। सीतामढ़ी की पुण्य भूमि पुनौरा धाम में बनेगा माता सीता का भव्य मंदिर। यह केवल मंदिर का निर्माण नहीं, हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का पुनर्जन्म है। बिहार अब अपने वैभवशाली अतीत को वर्तमान में जीवंत कर, एक नई पहचान की ओर अग्रसर है।"
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक्स पर लिखा कि "मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।"