Bihar News: बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन बुधवार को माता सीता की प्राकट्य स्थली पुनौरा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने माता जानकी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी।
इस दौरान राज्यपाल ने पुनौरा धाम की पावन धरती और यहां बन रहे भव्य माता सीता मंदिर के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस मौके पर सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, नगर विधायक सुनील कुमार पिंटू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों की ओर से राज्यपाल को पुनौरा धाम आने का निमंत्रण दिया गया था। उन्हें बताया गया कि करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से यहां भव्य माता सीता मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।
माता जानकी के दर्शन और मंदिर निर्माण कार्य को देखने के बाद राज्यपाल ने कहा कि सीतामढ़ी आया और माता सीता का मंदिर देखा है। उम्मीद है कि अगले एक डेढ़ साल में मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। यह पावन धरती है, इस यहां हम जितनी दफा आए हमारा यह सौभाग्य है।