खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
04-Sep-2025 02:42 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के खिलाफ बुलाई गई 5 घंटे की बंदी में बीजेपी के गुंडो ने पत्रकार की बहन को गाली दे दी और माइक भी तोड़ डाला। विरोध करने पर पत्रकार से ही उलझ पड़े। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है। जिसे लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।
एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के सम्मान में बिहार बंद किया गया। बिहार में आज एनडीए (NDA) की ओर से बुलाए गए आधे दिन के बंद का व्यापक असर देखने को मिला। इस बंद में एनडीए के सभी पांचों घटक दलों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। बंद का असर राज्य के ज्यादातर जिलों में दिखा, वहीं मुजफ्फरपुर में एनडीए समर्थकों और RAF (Rapid Action Force) के जवानों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। जिसके कारण नेशनल हाईवे-27 (NH-27) घंटों जाम रहा और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।
वही जहानाबाद और पटना में भी बंद के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई की खबरें सामने आईं। अब इसे लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला। सीतामढ़ी में भी बीजेपी की गुंडई देखने को मिली। प्रधानमंत्री के मां के गाली देने के खिलाफ बुलाई गई बंदी में बीजेपी के गुंडो ने पत्रकार की बहन को गाली दी और माइक तोड़ दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने की घटना के विरोध में भाजपा की ओर से रुन्नीसैदपुर में बंदी बुलाई गई थी। इसी दौरान माहौल गरमा गया और विवाद खड़ा हो गया। बिहार बंद के बीच एक पत्रकार की बहन को गाली दी गई और माइक भी तोड़ दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बंद समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच कैसे तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान पत्रकार की बहन को गाली दी गयी और माइक तोड़ दिया गया।
इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता पत्रकार के साथ धक्का मुक्की की और माइक को सड़क पर पटक कर तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। लोगों का कहना है कि विरोध दर्ज कराना एक बात है लेकिन इस तरह अभद्र व्यवहार और तोड़फोड़ से माहौल बिगड़ रहा है। वहीं, वायरल वीडियो के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। लोग भाजपा कार्यकर्ता के इस गुंदई पर सवाल कर रहे हैं। वही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्वीट करते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला।
बीजेपी के बिहार बंद को एनडीए में शामिल तमाम दलों ने अपना समर्थन दिया और गुरुवार को सुबह सात बजे से ही सड़कों पर उतर गए। इस दौरान राज्य के कुछ जिलों में महिलाओं और आम लोगों के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा अभद्रता की खबरें सामने आईं। मीडिया में खबरें आने के बाद आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने इसको लेकर तीखा हमला बोला। लालू ने एक्स पर लिखा, “क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है। बीजेपी के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है? शर्मनाक!
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...