EOU Raid: सीतामढ़ी में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख अफजल आलम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में गुरुवार को उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.


मिली जानकारी के अनुसार, EOU की टीम बाजपट्टी प्रखंड में अफजल आलम के तीन अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर जांच कर रही है. इसके अलावा उनके भाई के घर पर भी आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है. टीम सभी ठिकानों पर संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात खंगाल रही है.


छापेमारी के दौरान अधिकारियों की टीम जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में काफी चर्चा है.


फिलहाल EOU की छापेमारी जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम को किन-किन संपत्तियों और दस्तावेजों से जुड़े साक्ष्य मिले हैं.