Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था
25-Nov-2020 02:46 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : देश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगा है. बिहार में भी कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं. चुनाव के समय कई नेता कोरोना संक्रमित हुए लेकिन यह सिलसिला अब चुनाव के बाद भी जारी है. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के लिए जीतोड़ मेहनत करने वाले पूर्व एमएलसी और बीजेपी के नेता बैद्यनाथ प्रसाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
भाजपा नेता और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य बैद्यनाथ प्रसाद की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. पूर्व एमएलसी बैद्यनाथ प्रसाद ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इन्होंने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात को साझा किया है.
बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य बैद्यनाथ प्रसाद ने फेसबुक पर लिखा है कि "दो दिनों तक बुखार में था. कोरोना टेस्ट कराया, रिपोर्ट पॉजिटिव बताया गया है. मेरे सम्पर्क में आये लोगों से अनुरोध है कि वे अपना कोरोना टेस्ट करा लें."
आपको बता दें कि बिहार विधान सभा चुनाव में यहां की जनता ने एक बार फिर से एनडीए सरकार पर भरोसा जताया है. एनडीए ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में सपहत बहुमत के साथ नई सरकार का गठन किया है. सरकार के गठन के बाद पूर्व एमएलसी बैद्यनाथ प्रसाद ने सीतामढ़ी जिले की विधानसभा सीटों से नवनिर्वाचित एनडीए के सभी विधायकों के सम्मान के लिए एक समारोह का आयोजन किया था.
22 नवंबर को बीजेपी नेता बैद्यनाथ प्रसाद के आवास पर हुए इस सम्मान समारोह में एनडीए के सभी विधायक मौजूद थे. जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. लेकिन जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें कई ऐसे लोग दिखाई दे रहे है, जिन्होंने मास्क नहीं लगाया है. लिहाजा उन्हें भी कोरोना संक्रमण का ख़तरा है. जैसा की बैजनाथ प्रसाद खुद लिखा है, उस लिहाज से एनडीए के इन विधायकों को कोरोना टेस्ट कराना आवश्यक है.