मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
21-Oct-2020 08:35 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में बीजेपी के उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह की रैली के दौरान नाश्ते की लूट मच गई. इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया है. नाश्ता लेने के लिए गाड़ी के उपर भी कार्यकर्ता चढ़ गए और लूटने लगे. इस दौरान पीएम मोदी की कोरोना को लेकर की गई अपील की बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर धज्जियां उड़ाई. ना किसी ने मास्क लगाया था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया.
नामांकन के बाद सभा
सीतामढ़ी हवाई अड्डा में बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में राधा मोहन सिंह की रैली का आयोजन था. उसी दौरान नाश्ते को लेकर कार्यकर्ताओं में लूट मच गई. रीगा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल प्रसाद और बथनाहा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अनिल राम का नामांकन था. इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में पहुंचे थे.
पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त
इस रैली को संबोधित करने राधामोहन सिंह आए थे. बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम के खत्म होने के बाद नाश्ता वितरण के दौरान एक प्लेट नाश्ते के लिए टूट पड़े और नाश्ते के गाड़ी पर चढ़कर हंगामा मचाने लगे. पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर करते हुए करते हुए नाश्ते के गाड़ी को जप्त कर लिया.