मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
19-Feb-2026 10:32 PM
By First Bihar
SHEOHAR: शिवहर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था. जिसे प्रमुख चोरी कांडों के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. जहां अंतर जिला चोर गिरोह का उद्भेदन किया गया है.
विशेष जांच दल को पिपराही थाना कांड संख्या 282/25, पुरनहिया थाना कांड संख्या 19/26 तथा फतेहपुर थाना कांड संख्या 21/26 में हुई चोरी की घटनाओं के उद्भेदन हेतु निर्देशित किया गया था. टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार सघन जांच और छापेमारी अभियान चलाया. जांच के क्रम में संगठित चोर गिरोह की पहचान कर जमुई जिला तथा सीतामढ़ी जिला में समन्वित छापेमारी की गई, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई सामग्री भी बरामद की गई है. पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता सीतामढ़ी जिले के भूतहीं एवं बथनाहा थाना क्षेत्र के एक अन्य चोरी कांड में भी पाई गई है. जिसका भी उद्भेदन कर लिया गया है.
गिरफ्तार अभियुक्त अमनिश कुमार, पिता अशोक गिरी, निवासी भैरव खाप टोला, वार्ड-13, जिला सीतामढ़ी, राकेश कुमार, पिता – लक्ष्मण महतो, निवासी भैरव खाप टोला, वार्ड-13, जिला सीतामढ़ी बरामदगी घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन, चोरी की गई दो बैटरियां, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किया है. शिवहर पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।