Bihar News: बिहार के शिवहर में धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. अदालती आदेश पर फतेहपुर थाना पुलिस ने यूनियन बैंक के मैनेजर को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है. बैंक मैनेजर के गिरफ्तार होते ही बैंकों में सन्नाटा छा गए हैं.
मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद बैंक का कामकाज ठप है. फतेहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया है कि माननीय न्यायालय के आदेश पर यूनियन बैंक के मैनेजर झारखंड के रांची निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के कहतरवा निवासी विनय साह के पुत्र रोशन कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री ऋण के तहत 8 लाख ऋण पर 35% अनुदान की राशि प्राप्त करने को लेकर 1,90,000 रुपए की डिमांड की थी. डिमांड पूरा नहीं करने पर ऋण किसी अन्य को उपलब्ध करा दी गई थी.
ऋण को लेकर चक्कर काटते-काटते रोशन कुमार परेशान होकर न्यायालय की शरण लिया था. फतेहपुर थाना अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.
रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर