साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
02-Oct-2025 09:34 PM
By First Bihar
SHEOHAR: विजयादशमी के दिन आज से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शुरू हो गया। बिहार में तमाम पूजा-समिति मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करने में लगे हुए है। 2 से लेकर 4 अक्टूबर तक सभी प्रतिमाओं को विसर्जित कर लिया जाएगा। जो लोग कानफाड़ू साउंड और आंखों को चकाचौंध कर देने वाली लाइटों के बिना मूर्ति विसर्जन नहीं करते उनके लिए शिवहर के ये मासूम बच्चे एक अच्छा मैसेज देने का काम कर रहे हैं।
तेज साउंड में डीजे बजाने से आम लोगों को भारी परेशानी होती है। जिन लोगों को हार्ट का प्रोब्लम है, उन्हें और ज्यादा सावधानी बरतनी होती है। ये बच्चे यह मैसेज दे रहे हैं कि हम ऐसा काम करें कि किसी को कोई दिक्कत ना हो। हम बात कर रहे हैं। शिवहर के पुराने सिनेमा हॉल के पास रहने वाले बच्चों की जिन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की थी। सभी ने मिलकर खुद मां दुर्गा की प्रतिमा को बनाया था और दस दिनों तक मां की पूजा की। और आज विजयादशमी के दिन खुद सभी बच्चे साइकिल पर मां को विराजमान कर घाट पर विसर्जन के लिए निकल पड़े।
माता के जयकारों के साथ ये बच्चे विसर्जन करने पहुंचे। ना तो कोई डीजे था ना ही कोई बैंड बाजा और ना ही चकाचौंध लाईटें ही थी। इस अनोखी मूर्ति विसर्जन को देख लोग भी इन मासूम बच्चों की तारीफ करने लगे। सागर कुमार, आयुष कुमार, लव कुमार, सत्यम कुमार, आदित्य कुमार, रोशन कुमार, कार्तिक कुमार, सोम कुमार, हिमांशु कुमार ने बताया कि वो सभी लोग मिलकर खुद मूर्ति बनाये और दस दिनों तक पूजा पाठ किये और आज सभी बच्चे मिलकर खुद साइकिल पर मूर्ति रखकर पोखर में विसर्जन किया।
बता दें कि आज से प्रतिमा विसर्जन शुरू हो गया है। शांति पूर्ण ढंग से मूर्ति विसर्जन को लेकर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो। शाम के समय लोगों को मूर्ति विसर्जन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि विसर्जन के दौरान डीजे और घातक हथियारों का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन को सहयोग करें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, ताकि प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।



शिवहर, समीर कुमार झा