Bihar News: बिहार के शिवहर जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां ड्यूटी से लौट रहे एक होमगार्ड जवान को रास्ते में जहरीले सांप ने काट लिया. लेकिन हैरानी की बात ये रही कि गृह रक्षक ने हिम्मत दिखाते हुए उसी सांप को एक डब्बा में पकड़ा और अपने साथ सदर अस्पताल शिवहर लेकर पहुंच गया. 


दरअसल, शनिवार की शाम शिवहर प्रेस क्लब में तैनात गृहरक्षक नरेंद्र कुमार प्रतिदिन की भांति वो ड्यूटी खत्म कर अपने गाँव हरपुर रेन लौट रहे थे. बीच रास्ते में पहुँचते ही रास्ते में उन्हें पैर में कुछ लिपटने का अहसास हुआ. देखा तो एक जहरीला साँप पैर से लिपटा हुआ पाया. उसने उसे हटाने की कोशिश किया लेकिन साँप ने तबतक उन्हें डस लिया. 


होमगार्ड जवान ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया. उसके बाद भी गृरक्षक नरेंद्र कुमार ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने साहस दिखाते हुए बड़ी मशक्कत से उस साँप को पकड़ा और सीधे सरोजा सीताराम राजकीय सदर अस्पताल शिवहर पहुंच गए. सदर अस्पताल में गृरक्षक नरेंद्र का इलाज किया गया. 


गनीमत रही कि समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई. इलाज के बाद नरेंद्र साँप को अस्पताल परिसर से बाहर ले गए और सुरक्षित छोड़ दिया. इधर इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि नरेंद्र अब खतरे से बाहर है.

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर