ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था

Home / bihar / Bihar road accident news : : नशे में एंबुलेंस चालक ने महिला को...

Bihar road accident news : : नशे में एंबुलेंस चालक ने महिला को कुचला, मौत से आक्रोश

शिवहर में एनएच 207 पर नशे में एंबुलेंस चालक ने महिला को कुचल दिया, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, चालक गिरफ्तार।

15-Feb-2026 08:50 AM

By First Bihar

Bihar road accident news : बिहार के शिवहर जिले में रविवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, शिवहर-सीतामढ़ी एनएच-207 पर तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 102 एंबुलेंस शिवहर से ड्यूटी पर देकुली धाम की ओर जा रही थी। इसी दौरान रसीदपुर वार्ड संख्या चार, नगर परिषद क्षेत्र निवासी स्वर्गीय सुरेश राय की पत्नी हृदय देवी सड़क किनारे मौजूद थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस अत्यधिक तेज गति में थी और चालक का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिसके कारण वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और एंबुलेंस चालक को घेर लिया।


पूर्व वार्ड पार्षद दुर्योधन राय ने बताया कि एंबुलेंस काफी तेज रफ्तार में आ रही थी। उन्होंने कहा कि चालक के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि शुरुआत में लोगों को लगा कि महिला घायल है, इसलिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया जब एंबुलेंस चालक सुभाष चंद्र सिंह, जो अंबा का निवासी बताया जा रहा है, ने खुद स्वीकार किया कि उसने शराब पी रखी थी। चालक द्वारा रम पीने की बात स्वीकार करने के बाद मामला और गंभीर हो गया तथा लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एंबुलेंस जैसी जीवन रक्षक सेवा में तैनात चालक का नशे में वाहन चलाना बेहद लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना कृत्य है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं में तैनात कर्मचारियों की जिम्मेदारी और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि एंबुलेंस चालकों की नियमित जांच और कड़ी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। वहीं, मृतक महिला के परिवार में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।