शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
12-Feb-2026 10:28 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो बच्चों के बाप ने 4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। शरीर के कई जगहों पर दांत काटा। गेहूं के खेत में ले जाकर 30 साल से शादीशुदा व्यक्ति ने हैवानियत का परिचय दिया।
वहसी दरिदें की यह करतूत समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में देखने को मिली। जहां अपने नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही 4 साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा गया। दो बच्चों के बाप ने बच्ची के साथ हैवानियत का परिचय देते हुए उसके शरीर के कई जगहों पर दांत से काट कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
लेकिन जब बच्ची के परिजन उसे खोजते हुए खेत की तरफ गए तो टॉर्च की रोशनी देखकर आरोपी खेत मे बेहोश पड़ी बच्ची को छोड़कर भाग निकला लेकिन उसे भागते हुए ग्रामीणों ने देख लिया और उसकी पहचान की। आरोपी भी पड़ोस में रहने वाला 30 साल का व्यक्ति है, जो खुद दो बच्चों का बाप है। बेहोश की हालत में पीड़ित बच्ची को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
इलाज कर रहे डॉक्टर ने दुष्कर्म की कोशिश की बात कही है। उन्होंने बताया कि बच्ची के शरीर के कई हिस्सों पर दांत के निशान है।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पास में देशी दारू और सुखा नशे का कारोबार धड़ल्ले से चलता है। नशा करने के बाद लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस को नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इलाके में दारु का बिकना बंद होना चाहिए। 

