मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Mar-2026 07:15 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले में पुलिस और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पटोरी रेलवे स्टेशन के पास की गई इस छापेमारी में पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लगभग 06 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की गई है।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 21 मार्च 2026 की सुबह सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य हेरोइन की खेप लेकर शाहपुर पटोरी स्टेशन उतरने वाले हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी और पटोरी पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। स्टेशन के बाहर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक और महिला को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी: पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल कुमार (26 वर्ष, वैशाली) और शांति देवी (असम) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से साबूदाने के चार डिब्बों में छिपाकर रखा गया नारंगी और सफेद रंग का पाउडर बरामद हुआ, जिसे स्थानीय भाषा में 'कोटा' (हेरोइन) कहा जाता है। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन, नकदी, रेलवे टिकट और पहचान पत्र भी जब्त किए हैं।
पूर्वोत्तर राज्यों से जुड़ा नेटवर्क: पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पूर्वोत्तर राज्यों से मादक पदार्थों की तस्करी कर बिहार लाते थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। पटोरी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।