ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Bihar murder news : ग्रामीण डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, घर के पास बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में सोमवार देर रात अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी। मरीज का इलाज कर घर लौट रहे चिकित्सक को घर के पास ही घेरकर सिर में तीन गोलियां मारी गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

20-Jan-2026 11:40 AM

By First Bihar

Bihar murder news : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहमा गांव में सोमवार देर रात अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई, जब चिकित्सक गांव में मरीजों का इलाज कर घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान सोहमा गांव निवासी रामविलास साहू के 40 वर्षीय पुत्र ललित कुमार साहू के रूप में की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ललित कुमार साहू रोज की तरह मरीजों का उपचार कर देर रात अपने घर वापस आ रहे थे। गांव में मुख्य सड़क समाप्त होने के बाद वे सकरी गली से होकर घर जाने लगे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बेहद नजदीक से सिर में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि उनके सिर में तीन गोलियां लगी हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गोली के निशान पाए गए हैं। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिथान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने सात खोखे बरामद किए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। इस निर्मम हत्या के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में दहशत का माहौल है।


फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। न तो परिजन और न ही पुलिस इस संबंध में कोई ठोस वजह बता पा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस संबंध में रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि सिर में गोली लगने से ग्रामीण चिकित्सक की मौत हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।