ब्रेकिंग न्यूज़

अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत

Home / bihar / sheikhpura-news / Bihar news: लेट हुई ट्रेन और फिर टूटा कहर! देखिए कैसे टूटे ...

Bihar news: लेट हुई ट्रेन और फिर टूटा कहर! देखिए कैसे टूटे नमो भारत के शीशे

Bihar news: बिहार में नमो भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना से हड़कंप मच गया। समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के हायाघाट स्टेशन पर ट्रेन संख्या 94804 पर पत्थर फेंके गए जिससे कोच के शीशे टूट गए। घटना के बाद आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

27-May-2025 11:59 AM

By First Bihar

Bihar news: बिहार में नमो भारत एक्सप्रेस (Namo Bharat Express) पर पथराव की गंभीर घटना सामने आई है। यह घटना समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के हायाघाट स्टेशन पर उस समय हुई, जब ट्रेन संख्या 94804 (पटना-जयनगर) वहां अस्थायी रूप से खड़ी थी।


जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के दरवाजे ऑटोमेटिक हैं और हायाघाट स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं है। इसी दौरान किसी यात्री ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन न खुलने पर आक्रोशित होकर एक अज्ञात व्यक्ति ने कोच पर पत्थर फेंक दिया। इस पथराव में ट्रेन के शीशे में दो जगह दरार आ गई।


घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार और श्याम सुंदर कुमार सहित अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हायाघाट स्टेशन मास्टर विश्वनाथ भारती के बयान पर आरपीएफ समस्तीपुर में केस दर्ज किया गया है। हालाँकि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और ट्रेन अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच गई। मामले की जांच जारी है और दोषियों की तलाश की जा रही है।