25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
15-Jan-2025 03:26 PM
By RAMESH SHANKAR
big breaking samastipur: बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां पूसा रोड स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वही 8 मजदूर बुरी तरह घायल हो गये हैं। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल ताजपुर में भर्ती कराया। वही पुलिस की टीम रेस्क्यू में लगी हुई है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सभी को समस्तीपुर सदर अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना पर दुख जताते हुए भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि फैक्ट्री में मेटेंनेस ठीक से नहीं किया जा रहा था। यहां श्रम कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। फैक्ट्री के मालिक पर कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की और मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा घायलों का समुचित इलाज कराये जाने की मांग भाकपा माले ने दुहरायी।
शुरुआत में दो की मौत की सूचना मिल रही थी लेकिन आधिकारिक तौर पर सिर्फ एक ही मौत की बात अभी सामने आई है। घटना के बाद सदर एसडीओ दिलीप कुमार और एएसपी संजय पांडेय घटनास्थल पर पहुंंचे जिसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि एल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर का तापमान अचानक बढ़ गया जिसके कारण वह ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी है जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वहीं घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जिला प्रशासन की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

