Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये
30-Aug-2022 11:46 AM
PATNA : बिहार में भारतीय जनता पार्टी के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है. पहले बीजेपी के हाथ से सरकार गई और उसके बाद अब पार्टी के नेताओं की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं. बीजेपी के विधान पार्षद देवेश कुमार के शराब पीने की पुष्टि स्पेशल रिपोर्ट में हो गई है. रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने शराब पी रखी थी. आपको बता दें कि लगभग महीने भर पहले बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पाटलिपुत्र थाना इलाका स्थित अटल पथ पर कुछ लोगों के साथ बात कर रहे थे. उन पर आरोप लगा कि शराब पीकर रात के वक्त गाड़ी चला रहे थे और बाद में मौके पर पहुंची पुलिस इन सभी को थाने ले गई थी. खबर दर्शकों को दिखाते हुए बताया था कि कैसे बीजेपी एमएलसी के मामले में पुलिस को मैनेज करने की कोशिश हुई.
हालांकि बाद में मीडिया रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की तरफ से कहा गया कि बीजेपी एमएलसी का टेस्ट कराया गया है और स्पेशल रिपोर्ट के बाद उनकी रिपोर्ट आने पर एक्शन लिया जाएगा. रिपोर्ट में बीजेपी एमएलसी के शराब पीने की पुष्टि हुई है. यह बड़ा दिलचस्प है कि जब रिपोर्ट सामने आई तो बीजेपी बिहार में सत्ता से बेदखल हो चुकी थी. ऐसे में बीजेपी देवेश कुमार की भी मुश्किलें बढ़ गई. उन्होंने अपने खिलाफ शराब पीने के मामले में न्यायालय में सरेंडर किया है और वहां से जमानत ली है. आपको बता दें कि बीजेपी सरकार में शराब पीने की बात से इंकार कर रहे थे. मूल रूप से समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं.
बीजेपी एमएलसी ने शुरू में कहा था कि वह अपने एक के साथ ही डॉक्टर के साथ सड़क पर विवाद होने के बाद उनकी मदद के लिए पहुंचे थे. हालांकि डॉ संजय चौधरी को पुलिस ने पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किया था. उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन देवेश कुमार इस पूरे मामले में क्लीन चिट की कगार पर पहुंच गए थे. बाद में बिहार का सियासी समीकरण बदला और अब देवेश कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्होंने जमानत ली है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि शराबबंदी कानून के बीच बीजेपी इस मामले पर क्या एक्शन लेती है.