Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
26-Feb-2021 12:17 PM
PATNA : एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी लागू रहेगी और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं मिलने वाली है.
बिहार पुलिस सप्ताह-2021 के समापन समारोह के मौके बीएमपी-पांच के मिथलेस स्टेडियम पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी लोगों की भलाई के लिए हैं और यह आगे भी लागू रहेगी और इसमें कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी. वहीं शराबबंदी के बाद भी बिहार में शराब मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग गड़बड़ करने वाले होते ही हैं. लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि शराबबंदी गलत है. इस दौरान सीएम ने अच्छे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया.
सीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि शराब तस्करों ने एक दारोगा की हत्या कर दी. इसपर हमलोगों ने संज्ञान लेते हुए कहा है कि कहीं भी ऐसी कार्रवाई करने पुलिस वाले जाएं तो पूरी टीम जाएं. इक्का-दूक्का पुलिसकर्मी मौके पर नहीं जाएं. सीएम ने साफ-साफ कह दिया कि शराबबंदी कानून में कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी और यह कड़ाई से लागू रहेगी.