ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज

Home / bihar / शराब के अवैध कारोबार में शामिल हैं उत्पाद विभाग के अधिकारी और राजनेता,...

शराब के अवैध कारोबार में शामिल हैं उत्पाद विभाग के अधिकारी और राजनेता, खुलासा करने वाले एसपी मद्यनिषेध का सरकार ने कर दिया तबादला

20-Jan-2021 07:37 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान की हवा उत्पाद विभाग के अधिकारी ही निकाल रहे हैं। राज्य में शराबबंदी के बावजूद शराब का काला कारोबार चल रहा है और इसमें उत्पाद विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है। इसका खुलासा पटना के एसपी मद्य निषेध ने किया है। पटना के एसपी मध्य निषेध राकेश कुमार सिन्हा ने इस बाबत सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र लिखा है। लेकिन हैरत की बात यह है कि यह पत्र लिखे जाने के एसपी मध्य निषेध राकेश कुमार सिन्हा का तबादला कर दिया गया है। 


दरअसल सोशल मीडिया पर एसपी मद्य निषेध राकेश कुमार सिन्हा का एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। इस पत्र में राकेश कुमार सिन्हा ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को लिखा है कि बिहार सरकार ने कानून लाकर बिहार में शराब खरीद बिक्री पर रोक लगाने का प्रयास किया है। इसके बावजूद भी बिहार प्रदेश के सभी थाना क्षेत्र में चोरी-छिपे उत्पाद विभाग में कार्यरत निरीक्षक, अवर निरीक्षक और आरक्षी को चढ़ावा देकर लोग शराब खरीद बिक्री का धंधा कर रहे हैं। इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं जिसकी वजह से प्रशासन बिहार सरकार द्वारा प्रतिबंधित शराब खरीद बिक्री का कानून खुले रूप से मजाक उड़ा रहा है। विगत वर्षों में बिहार प्रदेश के उत्पाद विभाग के उत्पाद निरीक्षक, अवर निरीक्षक और आरक्षी और उनके रिश्तेदारों की चल अचल संपत्ति की जांच कराई जाए तो इन लोगों के द्वारा गुमनाम कितनी संपत्ति अर्जित की गई है इसका पता चल जाएगा। बेनामी संपत्ति से सरकारी महकमे में हलचल मच जाएगा। एसपी मद्य निषेध रहते हुए राकेश कुमार सिन्हा ने 6 जनवरी को यह पत्र लिखा था और शराब की खरीद बिक्री में लगे इन अधिकारियों की चल अचल संपत्ति जांच कराने के साथ-साथ इनके मोबाइल लोकेशन और शराब माफियाओं के लोकेशन का मिलान करने की जरूरत भी बताई थी।

news image

माना जा रहा है कि एसपी राकेश कुमार सिन्हा ने यह पत्र आम लोगों की तरफ से मिल रही शिकायतों के बाद सभी जिलों के एसपी और एसएसपी को लिखा था लेकिन हैरत की बात यह है कि पत्र लिखने के 2 हफ्ते के अंदर राकेश कुमार सिन्हा का तबादला सरकार ने स्पेशल ब्रांच में कर दिया। मंगलवार को सरकार में जिन 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया उसमें राकेश कुमार सिन्हा भी शामिल हैं। ऐसे में बड़ा सवाल उठना लाजमी है कि क्या शराब माफिया इतना ताकतवर है कि उत्पाद विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले एक एसपी का तबादला करवा दिया गया। खास बात यह भी है कि एसपी मद्य निषेध रहते हुए राकेश कुमार सिन्हा ने जनप्रतिनिधियों के शराब के अवैध कारोबार में शामिल होने की आशंका जताई थी।