अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Dec-2020 11:27 AM
PATNA: सीमांचल के कई जिलों में प्रतिबंधित कई आतंकी संगठनों अपना नेटवर्क फैलाने में जुटे हुए हैं और अपने स्लीपर सेल का काम कर रहे है. इस काम के लिए नेपाल और बांग्लादेश में बैठे आतंकी संगठनों के लोग फंडिंग और मॉनिटरिंग कर रहे है.
गिरफ्तार अफगानी संदिग्धों से मिले कई सुराग
बताया जा रहा है कि कटिहार में गिरफ्तार अफगानी संदिग्धों ने कई राज धीरे-धीऱे खोल रहे है. उसके अनुसार अररिया, किशनगंज, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया और कटिहार समेत कई जिलों आतंकी नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. इस काम के लिए नेपाल के विराट नगर और पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी से फंडिंग और मॉनिटरिंग भी हो रही है.
सुरक्षा एजेंसी जांच में जुटी
इसकी सूचना मिलने के बाद गृह मंत्रालय की लखनऊ टीम कई सुरक्षा एजेंसियों साथ जांच करा रही है. गिरफ्तार अफगानी संदिग्धों से जो अब तक जानकारी मिली है उसको कटिहार पुलिस ने सुरक्षा एजेंसी और खुफिया विभाग को सौंप दी है. बताया जा रहा है कि जल्द ही एजेंसी केंद्रीय कारा पूर्णिया में बंद पांचों अफगानी नागरिक को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयार में है. फिलहाल केंद्रीय कारा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सभी की हरकतों पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है. सभी एक साथ रहने की जिद कर रहे थे, लेकिन सभी को अलग-अलग सेल में रखा गया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही कटिहार के कदवा और बारसोई से कई प्रतिबंधित आतंकी संगठन के सदस्यों को पकड़ा गया है. कटिहार जिल में सूद पर पैसा भी चलाते थे. कई बार पाकिस्तान और बंग्लादेश जाने की बात भी स्वीकार कर चुके है.