ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज

Home / bihar / पूर्णिया में फर्स्ट बिहार-झारखंड का सीमांचल कॉन्क्लेव: तेजस्वी यादव-सम्राट चौधरी सहित कई दिग्गज...

पूर्णिया में फर्स्ट बिहार-झारखंड का सीमांचल कॉन्क्लेव: तेजस्वी यादव-सम्राट चौधरी सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

पूर्णिया में फर्स्ट बिहार-झारखंड का सीमांचल कॉन्क्लेव 13 सितंबर को आयोजित होगा। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव-सम्राट चौधरी समेत बिहार के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

12-Sep-2025 07:54 PM

By First Bihar

PURNEA: फर्स्ट बिहार-झारखंड न्यूज के सीमांचल कॉन्क्लेव में 13 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शिरकत करेंगे। पूर्णिया के मेफेयर होटल में फर्स्ट बिहार-झारखंड ने सीमांचल कॉन्क्लेव का आयोजन किया है। तेजस्वी यादव शनिवार को हेलीकॉप्टर से पूर्णिया के होटल ग्राउंड में बने हेलीपैड पर सीधे उतरेंगे और यहां आयोजित फर्स्ट बिहार के सीमांचल कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। 


कार्यक्रम के बाद वो वही रात्रि विश्राम भी करेंगे। फिर अगले दिन 14 सितंबर की सुबह में होटल में बने हेलीपैड से ही पटना के लिए उड़ान भरेंगे। फर्स्ट बिहार-झारखंड के इस कार्यक्रम में बिहार के राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। 


बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री संतोष सुमन सह राष्ट्रीय अध्यक्ष हम सेक्युलर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू, मंत्री लेसी सिंह,  राज्यसभा के सांसद संजय यादव, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद, जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना सहित कई पार्टी के प्रतिनिधि भी फर्स्ट बिहार के इस कॉन्क्लेव में शामिल हो रहे हैं। 


जहां बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनता के मुद्दों पर सीधा सवाल होगा। वही फर्स्ट बिहार-झारखंड के चैनेल प्रमुख कुमार प्रबोध के तीखे सवालों से जूझेंगे चुनावी वादों से पहले राजनेता। इस पूरे कार्यक्रम का LIVE प्रसारण फर्स्ट बिहार-झारखंड के डीजिटल प्लेटफार्म यू-ट्यूब, फेसबुक और एक्स पर सुबह 11 बजे से लगातार पूरे दिन देखिये।

LIVE जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाए...https://www.youtube.com/@FirstBiharJharkhandnews/videos    

https://www.facebook.com/share/1P6k9TsfvS/

facebook.com/firstbiharnews

https://youtube.com/channel/UCRP74f4FXxw7ez2iIyUsHSg?view_as=subscriber?su


news image

news image

news image

news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image

news image