Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
02-Apr-2026 12:46 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के नेतृत्व में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा आम नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की, जिसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भूमि सुधार से जुड़े मुद्दों पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और भूमि संबंधी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।
संवाद कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पारदर्शिता और तेजी के साथ कार्य करे ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल, विशेष कार्य पदाधिकारी चंद्रिमा अत्री, सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, एसएसपी विनीत कुमार, भू अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त अपर सचिव आजीव वत्सराज, उप निदेशक मोना झा, विशेष कार्य पदाधिकारी मणि भूषण किशोर, सुधा रानी, सोनी कुमारी, नवाजिश अख्तर, उप सचिव डॉ सुनील कुमार, संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सुधांशु शेखर, सुमित कुमार आनंद तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जिन्होंने अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की उम्मीद जताई।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा