BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
10-Jun-2025 10:22 PM
By First Bihar
SARAN: सारण के मशरक स्थित अरना गाँव में बकाये पैसे की माँग को लेकर जमकर मारपीट हुई। महिलाओं-बुजुर्गों को लाठियों से बेरहमी पूर्वक पीटा गया। पिटाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।
छपरा जिले के मशरक प्रखंड अंतर्गत अरना गाँव में हाल ही में हुई एक मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों द्वारा महिलाओं, बुजुर्गों और पुरुषों को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है और प्रशासन पर मामले में त्वरित कार्रवाई की माँग की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बकाये की राशि को लेकर हुई थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे पुराना लेन-देन निपटाने की बात कर रहे थे, लेकिन दूसरी ओर से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महिलाओं के साथ इस तरह की बर्बरता की तस्वीरों और वीडियो ने आम जनता को झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जाँच शुरू कर दी है। पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। घटना ने गाँव में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी निष्पक्ष जाँच और सख्त कार्रवाई की माँग की है।
रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट