ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक साथ बैठेंगे 11 सांसद, रेलवे के वरीय अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए पांच मार्च को सोनपुर मंडल संसदीय समिति की बैठक में 11 सांसद सहित कई वरीय रेल अधिकारी शामिल होंगे। इनमें पांच केंद्रीय मंत्री हैं।

03-Mar-2025 04:54 PM

By First Bihar

Railway News Bihar : यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पांच मार्च को आयोजित पूर्व-मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल संसदीय समिति की बैठक में संबंधित क्षेत्र के 11 सांसद सहित कई वरीय रेल अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में दस लोकसभा सांसद एवं एक राज्यसभा सांसद शामिल होंगे, जिनमें पांच केंद्रीय मंत्री हैं। ये सभी सांसद रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विमर्श करेंगे। 


बैठक सुबह 11 बजे से सारण जिले के सोनपुर सामुदायिक भवन में होगी। बैठक में यात्रियों की सुविधाओं, नई योजनाओं और लंबित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। अमृत भारत ट्रेन के परिचालन और रेलवे की भविष्य की योजनाओं पर भी विचार होगा। बैठक का मुख्य उद्देश्य रेलवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और रेल यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझावों पर चर्चा करना है।


 बैठक में बेगूसराय के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, सांसद वीणा देवी, राजेश वर्मा, अजय कुमार मंडल, तारिक अनवर और शांभवी चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सांसद रुडी ने बताया कि बैठक के कुछ प्रमुख एजेंडों में वर्तमान रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा और लंबित कार्यों की स्थिति पर चर्चा, अमृत भारत ट्रेन और अन्य महत्वपूर्ण रेल योजनाओं की प्रगति का आकलन, नए रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण के साथ यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श करना है।


रेलवे के सोनपुर मंडल का इतिहास काफी पुराना है। एक समय में सोनपुर देश का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म वाला रेलवे स्टेशन हुआ करता था। बैठक में सोनपुर मंडल के महाप्रबंधक, विभिन्न विभागाध्यक्षों और सांसदों के बीच विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा होगी। सांसद ने कहा है कि आप भी अपने सुझाव दे सकते हैं। आमजन और रेलवे यात्रियों से आग्रह है कि अपने सुझाव लिखित रूप में सांसद कार्यालय में भेज सकते हैं, जिस पर बैठक में चर्चा होगी।