क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र
24-Jan-2026 07:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की कथित लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय तारा मुनि देवी, जो तरैया थाना क्षेत्र के भटौरा गांव निवासी संदीप शर्मा की पत्नी हैं, को प्रसव पीड़ा होने पर पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि आशा कार्यकर्ताओं ने महिला को बहला-फुसलाकर मढौरा के एक निजी अस्पताल (RPC Hospital) में ले जाया, जहां चिकित्सक और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं कराई गईं।
हालत बिगड़ने के बावजूद अस्पताल में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण पहले नवजात शिशु और उसके बाद महिला की मौत हो गई। बताया गया कि जब बच्चा मृत पाया गया, अस्पताल स्टाफ ने चुपके से एम्बुलेंस बुलाकर परिजनों से कहा कि महिला की हालत गंभीर है और उन्हें छपरा ले जाना होगा। रास्ते में ही तारा मुनि देवी की मौत हो गई।
परिजन जब मृत महिला को निजी अस्पताल वापस लेकर पहुंचे, तो वहां स्टाफ गायब था। इस पर ग्रामीण अस्पताल परिसर में जमा हो गए और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रेफरल अस्पताल मढौरा के चिकित्सक प्रभारी डॉक्टर R.N. Tiwari इस निजी अस्पताल का संचालन करते हैं। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना की सूचना पर पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा