बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम
03-Jan-2026 07:12 PM
By First Bihar
SARAN: बिहार में ठंड का कहर जारी है, इस कपकपाती ठंड में जहां लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है, वही समाजसेवी एवं युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल और ब्लोअर बांट रहे हैं।
उनका कहना है की इस कड़ाके की ठंड में कोई बीमार ना पड़े इसे लेकर वो लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और इस कपकपाती ठंड से बचने के लिए उनके बीच कंबल और ब्लोअर का वितरण कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें प्रेरणा मिलती है, इसलिए अब तक हजारों जरूरतमंदों की सेवा कर चुके हैं और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।
इस बार युवा चेतना सुप्रीमो एवं सामाजिक कार्यकर्ता रोहित सिंह छपरा के एकमा प्रखंड अंतर्गत बेनौत गाँव पहुँचे। जहां उन्होंने हज़ारों लोगों के बीच कम्बल,ब्लोअर का वितरण किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिन्हें अपने हाथों से रोहित सिंह ने कंबल और ब्लोअर दिया।
इस दौरान फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए रोहित कुमार सिंह ने बताया कि हम ग़रीब और वंचित वर्ग के समग्र विकास के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाना है। रोहित ने कहा की सेवा कार्य का प्रेरणा गणनायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलता है, उन्होंने कहा कि हम समाज में समानता लाने के लिए प्रयास करते रहेंगे। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव के चुनाव में करारी हार के बाद गायब होने पर रोहित सिंह ने जमकर हमला बोला। कहा कि तेजस्वी यादव तो अचानक लापता ही हो गए हैं।



