BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
26-Jan-2025 06:37 PM
By First Bihar
Bihar politics: राजनीति के बेहतर मानक पेश करते हुए सूबे में एक ऐसे भी विधायक हैं, जो मुफलिसी में जो सो शहीद के परिजनों को अपने निजी कोष से जीने के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे है. सारण जिले के अमनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर सीतामढ़ी जिले में अमर शाहीद रामफल मंडल के परिजनों की माली हालत की देखते हुए मात्र 100 दिनों के अंदर उनके रहने के लिए पक्का मकान का निर्माण कराया है. अमर शहीद रामफल मंडल के परिजनों को उनके पैतृक गांव सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाने के मधुरापुर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर विधायक मंटू पटेल नवनिर्मित मकान का चाची सौंप दिया.
इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर सीतामढ़ी जिले में अमर शाहीद रामफल मंडल के परिजनों की माली हालत की देखते हुए मात्र 100 दिनों के अंदर उनके रहने के लिए पक्का मकान का निर्माण कराया है. अमर शहीद रामफल मंडल के परिजनों को उनके पैतृक गांव सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाने के मधुरापुर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर विधायक मंटू पटेल नवनिर्मित मकान का चाची सौंपेंगे. इस मौके पर शहीद के गांव में खुशी का माहौल है.
दरअसल, गत साल 23 अगस्त को अमर शहीद के शहादत दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक मंटू पटेल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. इस दौरान विधायक को जानकारी मिली कि शहीद के परिजन गरीबी का दंश झेल रहे हैं. देश की आजादी के लिए फांसी को गले लगानेवाले रामफल मंडल के परिजन आजादी के इतने वर्षों बाद भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जी रहे हैं.
उनके परिजनों को एक अदद पक्का मकान भी नसीब नहीं हुआ, जबकि शहीद के नाम पर आजादी के बाद से बहुत सारे राजनीतिक नेताओं ने खूब रोटियां सेंकी. इस दौरान मंच से ही विधायक मंटू पटेल ने घोषणा की कि वे शहीद के परिजनों के लिए 100 दिनों के अंदर ही पक्का मकान का निर्माण कराएंगे. अपने वादा के पक्के विधायक मंटू पटेल ने मात्र 100 दिनों के मकान का निर्माण करा दिया. गणतंत्र दिवस के मौके पर गांव में एक कार्यक्रम आयोजित कर शहीद के परिजनों को नवनिर्मित मकान का चाबी सौंपा जायेगा.
मालूम हो कि साल 1942 में महात्मा गांधी के आह्वान पर अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया गया था. आंदोलन में शहीद रामफल मंडल ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था. 24 अगस्त, 1942 को शहीद रामफल मंडल ने बाजपट्टी चौक पर ब्रिटिश हुकूमत के सीतामढ़ी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य की हत्या कर दी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गयी. 23 अगस्त, 1943 को रामफल मंडल को ब्रिटिश हुकूमत द्वारा भागलपुर सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गयी थी.