ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / bihar / saran-news / SBI का ATM काटकर 16 लाख की लूट, गार्ड नहीं रहने के कारण...

SBI का ATM काटकर 16 लाख की लूट, गार्ड नहीं रहने के कारण बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

हाजीपुर में सोनपुर थाना क्षेत्र के गोबिन्द चक मोड़ पर कार सवार बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर 16 लाख रुपये लूट लिए। वारदात से पहले अपराधियों ने CCTV पर ब्लैक स्प्रे किया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी।

11-Dec-2025 10:32 PM

By First Bihar

SARAN: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार बदमाशों ने स्टेट बैंक के एक एटीएम को निशाना बनाकर उसमें रखे 16 लाख रुपये पलक झपकते ही उड़ा लिये। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र के गोबिन्द चक मोड़ की है। 


घटना बुधवार देर रात करीब 2 बजे की बतायी जा रही है। जब कार सवार चार बदमाशों ने स्टेट बैंक के एटीएम को काटकर 16 लाख रुपये उड़ा लिए। वारदात को अंजाम देने से पहले अपराधियों ने एटीएम पर लगे तीन CCTV कैमरों पर ब्लैक स्प्रे कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया।


घटना पेट्रोल पंप के समीप स्थित एटीएम बूथ में हुई, जहां गार्ड की तैनाती नहीं थी। एटीएम बूथ का शटर भी खुला पाया गया। बदमाशों ने गैस कटर से मशीन को काटकर कैश बॉक्स निकाला और उसमें रखी पूरी राशि लेकर फरार हो गए। जांच में एटीएम का अलार्म और सेंसर भी खराब मिले।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गुरुवार सुबह सीनियर एसपी डॉ. कुमार आशीष भी पहुंचे और अधिकारियों को मामले का त्वरित खुलासा कर अपराधियों को जल्द गिरफ्त में लेने का निर्देश दिये। इसके बाद पटना से SBI के अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण कर सैंपल एकत्र किए। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। चोरों की इस कारस्तानी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।