ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा, स्नान के दौरान चार लड़कों की डूबने से मौत; मृतकों में दो सगे भाई

Bihar News: सारण जिले के गड़खा में पोखर में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों समेत चार किशोरों की डूबकर मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

23-Sep-2025 04:42 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फुर्सतपुर चंवर स्थित पोखर में स्नान के दौरान चार किशोर, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल थे, डूबकर मौत के शिकार हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब गांव के कुछ लड़के पोखर में नहाने गए थे। 


स्नान करते समय चार किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए। जब तक उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान मकिनपुर पंचायत के मरीचा ठिकहा गांव निवासी दरोगा सिंह का 14 वर्षीय आशीष कुमार, मंशी लाल सिंह का 11 वर्षीय मुन्ना कुमार एवं मैनेजर सिंह के दो पुत्र 11 वर्षीय अंकुश कुमार और 13 वर्षीय कृष्णा उर्फ करिमन कुमार शामिल हैं।


घटना की सूचना मिलते ही गड़खा थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार और अंचल अधिकारी नीली यादव पुलिस बल एवं गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को पोखर से बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। 


परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और चंवर का इलाका मातम में डूबा हुआ है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। समाचार प्रेषण तक शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी थी।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा