ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा धमाका! अब हर जिले में खुलेगा खास नारकोटिक्स थाना

नये साल के जश्न के बीच छपरा में चाकूबाजी और फायरिंग, एक युवक गंभीर रूप से घायल

नव वर्ष 2026 के दिन छपरा के कचहरी स्टेशन के पास दो गुटों के बीच चाकूबाजी और फायरिंग में 23 वर्षीय अनुभव कुमार गंभीर रूप से घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

01-Jan-2026 09:50 PM

By First Bihar

CHAPRA: नव वर्ष 2026 के जश्न के बीच छपरा शहर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के बाद दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना छपरा शहर के कचहरी स्टेशन के समीप की है, जहां अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


घायल युवक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नवीगंज मोहल्ला निवासी विजय साह के 23 वर्षीय पुत्र अनुभव कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो गुटों के युवकों के बीच पहले आपसी विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसी दौरान एक गुट के युवकों ने अनुभव कुमार के सिर पर चाकू से पांच से छह वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।


विवाद और बढ़ने पर एक गुट के युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग करते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में अनुभव कुमार को तुरंत सदर अस्पताल छपरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना में घायल अन्य युवक मौके से फरार हो गए हैं।


सूचना मिलने पर नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार और भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल न तो प्राथमिकी दर्ज हो सकी है और न ही घायल युवक के साथ मौजूद अन्य युवक घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी दे रहे हैं। हालांकि आपसी बातचीत के दौरान यह बात सामने आई है कि हमला सोनू कुमार सिंह द्वारा किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट