LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
27-Dec-2025 09:02 PM
By First Bihar
CHAPRA: छपरा के तरैया थाना क्षेत्र में तरैया बाजार पर संचालित फ्लिपकार्ट के गोदाम से करीब 2 लाख 36 हजार रुपए की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने खिड़की का ग्रिल काटकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं।
चोरी की गई यह राशि कैश काउंटर में रखी सीओडी (कैश ऑन डिलीवरी) की रकम थी। गोदाम मैनेजर रोहित कुमार यादव ने बताया कि शाम लगभग 7:30 बजे उन्होंने गोदाम बंद किया और अपने घर पोखरेड़ा चले गए। शनिवार की सुबह जब डिलीवरी ब्वॉय प्रमोद कुमार गोदाम पहुंचे, तो उन्होंने खिड़की का ग्रिल कटा हुआ देखकर तुरंत इसकी सूचना फोन पर दिए।
सूचना मिलने पर मैनेजर मौके पर पहुंचे और कैश काउंटर की जांच की तो उन्हें वहां से 2 लाख 36 हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके बाद तरैया थाना को घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन चोरी की पूरी वारदात कैमरे में कैद नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट