बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा धमाका! अब हर जिले में खुलेगा खास नारकोटिक्स थाना बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल
30-Dec-2025 09:31 PM
By First Bihar
CHAPRA: बनियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामधनाव निवासी मुकेश मिश्रा की 26 वर्षीय पत्नी मोना देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से मृतका के पति और ससुरालवाले फरार हो गये हैं। मृतका के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।
मृतक मोना देवी का मायका छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी रौजा में बताया जाता है। इसके पूर्व में भी ससुराल पक्ष के ऊपर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा हुआ है और केस चल रहा है। जिसमें सुलहनामा लगाकर बौंड भरकर भरण पोषण की जिम्मेदारी उठाते हुए उसके पति और ससुराल वाले उसे अपने यहां ले गए थे, लेकिन आज तड़के मृतक मोना देवी के मायके को यह खबर पहुंचाई गई की आपकी बेटी अब इस दुनियां में नहीं रही। आकर आप उसकी लाश ले जाइए।
जिसके बाद मृतका के परिजन उसके ससुराल पहुंचे तो देखा कि घर में लाश छोड़कर ससुरालवाले फरार हो गये है। बेटी की लाश देख परिजन चीख-चीख कर रोने लगे। इस घटना की सूचन पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। जिसके बाद थाने में पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया गया और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मृतका के भाई धीरेंद्र मिश्रा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।
छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट