Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
27-Jan-2026 10:30 PM
By First Bihar
SARAN: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि लगता है कि इनके अंदर पुलिस का इकबाल मानो खत्म हो गया है। यही कारण है कि वे एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। इस बार बदमाशों ने अपनी उपस्थिति सारण के छपरा में दर्ज करायी है। जहां इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
घटना छपरा के कचहरी स्टेशन के पास की है। जहां नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर मोहल्ला निवासी इंजीनियरिंग के छात्र विकास तिवारी की गोली मारी गयी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या किए जाने की बात कही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. लोगों में इस घटना को लेकर खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। विकास तिवारी पटना में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और मंगलवार की शाम पटना से कचहरी स्टेशन उतरकर अपने घर लौट रहा था।
परिजनों के अनुसार, घर लौटने के दौरान अपराधियों ने उससे मोबाइल और अन्य सामान छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली दाग दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक का शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट