BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
02-Nov-2025 08:51 AM
By First Bihar
Bihar News: भोजपुरी सुपरस्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने शनिवार को छपरा विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने खुद को नेता नहीं, बल्कि छपरा का बेटा बताते हुए कहा कि राजनीति उनका व्यवसाय नहीं है। खेसारी ने वादा किया कि एक बार छपरा बदल देंगे, फिर राजनीति से दूर हो जाएंगे।
इस दौरान खेसारी ने कहा, “मैं नेता नहीं, छपरा का बेटा हूं। राजनीति मेरा पेशा नहीं है। मैं छपरा को बदलने आया हूं। एक बार छपरा बदल दूं, फिर राजनीति से दूर हो जाऊंगा।” साथ ही भाजपा के पूर्व सांसद निरहुआ के ‘यादव-मुल्ला’ बयान पर पलटवार करते हुए खेसारी ने कहा, “क्या मुसलमानों को यहां रहने का अधिकार नहीं है? बिहार एकता और भाईचारे की धरती है, जहां धर्म के आधार पर किसी को बांटना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
इस जनसभा में उन्होंने अपना मशहूर गीत “लालू बिना चालू ई बिहार ना होई” गाकर माहौल को गर्माया, जिससे समर्थकों में जोश भर गया। खेसारी ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील की और कहा कि राजद की सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार मिलेगा, बेटियों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा, “हम सब नून-रोटी खाएंगे, लेकिन जिंदगी संग ही बिताएंगे।”
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खेसारी ने पूछा, “बीस साल पहले गुजरात भी बिहार जैसा था, फिर बिहार में उद्योग क्यों नहीं लगे? आखिर बिहार का क्या कसूर है?” उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार ने सिर्फ वायदे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले 20 वर्षों में बिहार का विकास केवल भाषणों तक ही सीमित रहा है।
खेसारी ने कहा है कि वे राजनीति में नया चेहरा हैं, लेकिन लोगों का विश्वास जीतकर छपरा को नया मॉडल बनाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया, “हर क्षेत्र में नंबर वन रहा हूं, अब राजनीति में भी नंबर वन साबित होकर दिखाऊंगा।” इस सभा के दौरान जगह-जगह उनका फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। अंत में खेसारी ने कहा, “बिहार की असली तस्वीर तभी बदलेगी जब युवा ईमानदारी से राजनीति में भागीदारी निभाएंगे।”
रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह