Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
27-Oct-2025 09:58 AM
By First Bihar
Bihar News: छठ महापर्व की तैयारियों के बीच सारण जिले के इसुआपुर प्रखंड के टेढ़ा गांव में एक दुखद घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया है। यहां डबरा नदी में छठ घाट की सफाई के दौरान 16 वर्षीय सुशांत कुमार की डूबने से मौत हो गई है।
टेढ़ा गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह उर्फ मुना सिंह के 16 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार अपने दोस्तों के साथ डबरा नदी के छठ घाट पर सफाई करने गए थे। सफाई के दौरान वह नदी में डुबकी लगाकर झाड़-झंखाड़ निकाल रहे थे, तभी वह गहरे पानी में डूब गए और बाहर नहीं निकल सके।
सुशांत के दोस्तों ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। करीब दो घंटे की तलाश के बाद ग्रामीणों ने सुशांत का शव नदी से बरामद किया। इसुआपुर थाना पुलिस और अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। सुशांत अपने परिवार का इकलौता बेटा था। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही वर्तमान विधायक जनक सिंह मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को सरकारी सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया है। राजद प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह