ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब

Home / bihar / BIHAR POLITICS: जन सुराज छोड़ VIP में शामिल हुए संतोष महतो, मुकेश सहनी...

BIHAR POLITICS: जन सुराज छोड़ VIP में शामिल हुए संतोष महतो, मुकेश सहनी बोले..मकसद सत्ता नहीं, समाज में बदलाव

मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है और हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि VIP चुनाव में जितने सीट पर चुनाव लड़ेगी, उनमें से आधी सीट पर पिछड़े और SC समाज के लोग उम्मीदवार बनेंगे।

06-Aug-2025 05:57 PM

By First Bihar

BIHAR POLITICS: जन सुराज के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार महतो मुकेश सहनी की 'नाव' पर सवार हो गये हैं। अब वो मुकेश सहनी की पार्टी VIP के सदस्य हो गये हैं। छपरा के तरैया में आयोजित मिलन समारोह में वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने संतोष महतो को वीआईपी की सदस्यता दिलायी। इस मौके पर सन ऑफ मल्लाह के नाम से पहचाने जाने वाले वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी का उद्देश्य सत्ता पाना नहीं, समाज और बिहार में बदलाव लाना है।


जन सुराज के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज विकासशील इंसान पार्टी की नाव पर सवार हो गए। उन्होंने छपरा के तरैया में आयोजित मिलन समारोह में वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि संतोष कुमार महतो प्रदेश अध्यक्ष जदयू (अति पिछड़ा) रह चुके हैं। उन्होंने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि इनकी घर वापसी हुई है।


उन्होंने कहा कि इनका लंबा राजनीतिक अनुभव है। इनसे लगातार मुलाकात होती रही है। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि इनके आने से वीआईपी पार्टी प्रदेश में मजबूत होगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि 24 अगस्त को तरैया में भव्य कार्यक्रम कराया जाएगा.


मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है और हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वीआईपी चुनाव में जितने सीट पर चुनाव लड़ेगी, उनमें से आधी सीट पर पिछड़े और एससी समाज के लोग उम्मीदवार बनेंगे.


उन्होंने साफ लहजे में पार्टी का उद्देश्य विधायक और सरकार बनाना नहीं है। हमारा उद्देश्य समाज में बदलाव है। अगर सरकार बनी तो बिहार में बदलाव होगा। उन्होंने निषाद के आरक्षण की मांग को दोहराते हुए कहा कि अन्य राज्यों में निषादों को आरक्षण मिलता है, लेकिन बिहार में नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार होगी तो यह मांग भी पूरी हो जाएगी।