25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Feb-2025 09:55 PM
By RITESH HUNNY
saharsa news: सहरसा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक युवक ने खुद को गोली मार ली। आत्महत्या की मकसद से उसने यह कदम उठाया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला की है। घायल युवक की पहचान मनोज मिश्रा के बेटे 28 वर्षीय आशीष मिश्रा के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बताया जाता है कि जिस वक्त युवक ने यह कदम उठाया उस समय घर के सभी सदस्य मौजूद थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन आशीष के कमरे में पहुंचे तो देखा कि वह गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ा हुआ है। उसके सिर से खून बह रहा था। आनन-फानन में परिजनों ने उसे तुरंत एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, बैजनाथपुर थाना प्रभारी अरमोद कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस अब उस हथियार की तलाश कर रही है, जिससे आशीष ने खुद को गोली मारी। परिजन इस मामले में मीडिया से बात करने से बच रहे हैं, जिससे घटना के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।
वहीं एसडीपीओ ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़े सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर इसके पीछे की वजह कुछ और है। उधर घटना के बाद से परिवारों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वहीं इलाके के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।