होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
08-Jan-2026 03:29 PM
By RAMESH SHANKAR
SAHARSA: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संजय सरावगी ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘जी रामजी’ किए जाने पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध पर तंज कसा है। समस्तीपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में मौजूद खामियों और भ्रष्टाचार को दूर करने के उद्देश्य से एनडीए सरकार ने नया बिल लाकर ‘जी रामजी’ नाम से नई योजना की शुरुआत की है, लेकिन विपक्ष को शायद भगवान राम के नाम से ही आपत्ति है, इसलिए इस बिल का बेवजह विरोध किया जा रहा है।
बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पुरानी मनरेगा योजना में कई तरह की खामियां थीं और यह बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का शिकार थी। यह योजना केवल कागजों पर चलती थी। एक गड्ढे की मिट्टी दूसरे गड्ढे में डालकर और फिर वहां से निकालकर फर्जी तरीके से भुगतान किया जाता था। वहीं नई योजना के तहत विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नए कार्यों को शामिल किया गया है, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में वास्तविक और संतुलित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दे रही है और यही वजह है कि योजनाओं में सुधार कर उन्हें ज्यादा प्रभावी बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी पहली बार समस्तीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इस अवसर पर एमएलसी तरुण चौधरी, जिला अध्यक्ष नीलम सिन्हा, रामसुमरन सिंह, डॉ. विजय सिंह सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।