लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
26-Jan-2026 08:18 PM
By First Bihar
SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, यही कारण है कि वो एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बढ़ती आपराधिक वारदातों को देखकर ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। इस बार बदमाशों ने बिहार के सहरसा जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां जमीन के विवाद को लेकर एसएसबी जवान को गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है जहां गोली लगने से घायल जवान को आनन-फानन में सदरसा सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घायल SSB जवान की पहचान भटपुरा वार्ड नंबर 4 निवासी 25 वर्षीय राजू कुमार के रूप में हुई है। जो मुजफ्फरपुर के बगहा बॉर्डर पर तैनात हैं। वो छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे।
बताया जाता है कि उनकी पत्नी सिमरी बख्तियारपुर मिडिल स्कूल में शिक्षिका हैं। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। घायल एसएसबी जवान राजू कुमार ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनका जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। जमीन पर बनी बाउंड्री गिर गई थी। जिसे ठीक कराने के लिए वो बालू लाने गये हुए थे, तभी पहले से घात लगाए आरोपियों ने उनके ऊपर गोली दाग दी। गोली उनके दाहिने पैर की जांच में लग गयी और वो बुरी तरह घायल हो गये।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सिमरी बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा सदर अस्पताल डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।