बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
22-Aug-2025 09:22 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां चौकीदार ने एक युवक को इस कदर पीटा कि दोनों हाथ टूट गया। युवक रो-रोकर यह कह रहा था कि हम चोर नहीं है सर लेकिन चौकीदार के कान तक जूं नहीं रेंगा। अब पिटाई का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल चौकीदारों ने चोरी के शक में एक 16 वर्षीय युवक को बुरी तरह पीट दिया। मामला दो दिन पूर्व हुई चोरी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि दुकानदार के पुत्र ने समदा निवासी विनय पासवान के बेटे अमित पासवान को पकड़कर अपने घर लाया। वहां मौजूद चौकीदारों ने उस पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित लगातार कहता रहा कि वह निर्दोष है और जल्द ही दिल्ली जाने वाला था, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। मारपीट इतनी बर्बर थी कि युवक के दोनों हाथ टूट गए और शरीर पर गंभीर चोटें आ गईं। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने चौकीदार अनमोल पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसका पहले भी कई मामलों में विवाद रहा है और वह दबंग प्रवृत्ति का है।
उन्होंने प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले का विडियो भी किसी ने चौरी से बना लिया विडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं किस तरह एक चौकिदार निजी जगह पर ले जा कर पिटाई कर रहा है। यह घटना न सिर्फ इंसानियत बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। चोरी की जांच पुलिस का काम है, लेकिन किसी निर्दोष को शक के आधार पर बेरहमी से पीटना पूरी तरह गैरकानूनी और अमानवीय है। इस बाबत सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।





बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...