Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन
03-Apr-2025 08:08 PM
By First Bihar
Bihar News: बेटी की शादी के लिए निजी फाइनेंस कंपनी से एक किसान ने 80 हजार रूपये लोन लिया था। 3 महीने की किस्त बकाया रहने के कारण कंपनी के मैनेजर घर पर आ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मैनेजर के गाली देने और अपमानजनक बातें करने से वो काफी आहत हो गये। किसान ने बड़ा कदम उठा लिया। जिससे परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र का है जहां कर्ज के बोझ से दबे 50 वर्षीय किसान देवानंद पासवान ने कीटनाशक खा लिया। आनन-फानन में उन्हें एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।
मृतक की पहचान मुसहरनिया वार्ड 2, गोरदह पंचायत निवासी देवानंद पासवान के रूप में हुई है। पांच भाईयों में वो सबसे बड़े थे। उनकी 3 बेटियां और 3 बेटे हैं। डेढ़ साल पहले सबसे छोटी बेटी की शादी के लिए उन्होंने निजी फाइनेंस कंपनी से 80 हजार रुपये का कर्ज लिया था।
जिसकी मासिक किस्त 4200 रुपये थी। तीन महीने की किस्त बकाया होने के कारण फाईनेंस कंपनी का मैनेजर उनके घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगे और अपमानजनक बातें कहीं। इससे आहत होकर देवानंद पासवान ने कीटनाशक खा लिया। परिजन उन्हें सिमरी बख्तियारपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गये उसके बाद उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक के बेटे अनुश कुमार ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।