बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
11-Feb-2025 02:28 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA NEWS: खबर सहरसा से है जहां जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के जलई थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत से अपने घर जा रहे एक युवक बिजली तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
मृतक की पहचान जलई थाना क्षेत्र के बघवा गांव वार्ड 7 निवासी परमेश्वरी यादव के 27 वर्षीय पुत्र लालमोहन यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक खेत से अपने घर जा रहा था और सड़क किनारे पोल से तार टूट कर गिरा हुआ था। बिजली विभाग को कई बार इसके बारे में अवगत कराया गया था इसके बाद भी बिजली विभाग ने लापरवाही बरती और जमीन पर गिरे विद्युत तार को ठीक नहीं कराया। जिसके कारण शाम होने के कारण टूटे तार को युवक नहीं देख सका और उसके संपर्क में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन बिजली विभाग के दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।